- Hindi News
- बगदा उच्च विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन
बगदा उच्च विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन
कसमार| कसमारप्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बगदा के 10वीं परीक्षा में सम्मिलित 154 छात्र छात्राओं के लिए विद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण मोहन रजक ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बगदा स्कूल के बच्चे खेलकूद में जिसतरह अपना परचम लहरा चुके हैं, उसी तरह पढ़ाई के क्षेत्र में भी परचम लहराएंगे। मौके पर रतन दास, जानकी महतो, अवधेश प्रसाद वर्मा, सनातन दास, कैलाश महतो, संजय सिंह, जय कुमार वर्मा, निर्मला बक्सी, पुष्पा कुमार आदि मौजूद थे।