कदाचार मुक्त प्रवेश परीक्षा ली गई
पेटरवार| जवाहरनवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए पेटरवार में बनाए गए दोनों केन्द्रों में शनिवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त प्रवेश परीक्षा ली गई। लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम केन्द्र में पेटरवार प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के 693 बच्चों में से कुल 620 बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए जबकि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परीक्षा केन्द्र में कसमार प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न स्कूलों के 389 बच्चों में से कुल 312 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। मौके पर पेटरवार बीडीओ रजनी रेजिना इंदुवार, पेटरवार एमओ अनिल कुमार, पेटरवार बीईईओ राकेश रंजन प्रसाद, कसमार बीईईओ पुष्पा कुमारी आदि ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच कर देखरेख की। पहले ही केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया था कि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराएं।