खैराचातर में चलाया गया सफाई अभियान
भारतके प्रधानमंत्री द्वारा घोषित स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को कसमार प्रखंड के खैराचातर में स्थानीय मुखिया पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृ्त्व में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। पंचायत सचिवालय से स्वच्छता अभियान की शुरूआत हुई। इसके बाद बाजारटांड, उदयमारा, बसरिया, गांधी रोड, पुरुलिया रोड, बैंक मोड़, गोरियाकुदर, मेन रोड समेत पंचायत के विभिन्न गांव-मुहल्लों में झाड़ू लगाकर ग्रामीणों ने साफ-सफाई की। मौके पर मुखिया जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रत्येक पंचायत में स्वच्छ पंचायत सप्ताह चलाने का निर्देश है। इसके तहत ही पंचायत में सफाई अभियान की शुरूआत की गयी है। सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, सहिया, जलसहिया, एएनएम, शिक्षक, पारा शिक्षक, शिक्षा मित्रों को इस अभियान को सफल बनाने को कहा गया है। हमारी कोशिश होगी कि सालों भर पंचायत साफ-स्वच्छ रहे। इस अवसर पर पंसस उपेंद्र जायसवाल, उपमुखिया नवीन कुमार जायसवाल, सुनील कुमार कपरदार, आनंद दे, संदीप राय, राजेश राय, विमल राय, भोला कपरदार, जयराम दे, बिगन महली, राजेश्वर जायसवाल, प्रमोद कुमार आिद मौजूद थे।