डा. झा की पहली पुण्यतिथि मनाई
पेटरवार | खोरठासाहित्यकार सह मौसम विज्ञानी स्व. डा. एके झा की पहली पुण्य तिथि साेमवार को श्रद्घांजलि सभा आयोजित की गई। डा. झा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी गयी। कसमार के करकट्टाकला ग्राम एवं पेटरवार बाजारटांड़ मेंं अलग-अलग कार्यक्रम भाकपा के तत्वावधान में आयोजित किए गये। भाकपा जिला सचिव पंचानन महतो, मदन महतो, अमर कुमार झा, रवि कुमार झा, तुलसी प्रसाद मुर्मू, अनन्त कुमार झा आदि ने डा. झा के जीवनी पर प्रकाश डाला।