मारपीट में पांच गए जेल
कसमार|थाना क्षेत्रके धधकिया गांव के करमाटांड़ टोला में पिछले दिन तालाब खुदाई को लेकर दो गुटों में मारपीट को ले दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी कसमार थाने में दर्ज कराई गई थी। प्रथम पक्ष नान्हु रजवार ने संतोष रजवार उर्फ तपू, लालू, अलका गोविंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं दूसरे पक्ष संतोष ने उर्फ तपू ने नान्हू, जगदीश सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।