भविष्य निर्माण के लिए सकारात्मक सोच के साथ ज्ञान का अर्जन जरूरी प्रमुख
कसमार| प्रखंडके सिंहपुर इंटर महाविद्यालय में 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रमुख विजय किशोर गौतम ने किया। समारोह में प्रमुख ने कहा कि बेहतर भविष्य निर्माण के लिए सकारात्मक सोच के साथ ज्ञानार्जन जरूरी है। जल संसाधन मंत्री के आप्त सचिव सुजीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थी ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, सफलता उनके कदम चूमेंगी। समारोह में सभी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मनोहर कपरदार, फणीभूषण पांडेय, जयप्रकाश महतो, दिलीप महतो, विंदेश्वर महतो को भी शाॅल देकर सम्मानित किया गया।