पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने किया ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन

ग्रामीणों ने किया ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामासमार, बोकारो। प्रखंड अंतर्गत दांतू गांव के ग्रामीणों ने अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ रविवार को राज्य के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह का पुतला दहन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। दहन के पूर्व दांतू के ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न टोले-मोहल्ले में पुतला को लेकर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया। पुतला दहन के दौरान लगभग आधे घंटे तक दांतू एनएच जाम हो गया। जिसमें सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल भी थोड़ी देर जाम में फंसे रहे।
पुतला दहन के दौरान ऊर्जा मंत्री हाय-हाय, बिजली कटौती से जनता खफा, बिजली सुधारो या दो इस्तीफा आदि नारे लगा रहे थे। भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि जैनामोड़ बिजली सब स्टेशन की मनमानी से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। मौके पर मुरलीधर नायक, कुणाल किशोर, चंदन भारती, समीर साहु, किशोर कुमार, राहल कुमार, मिलन ठाकुर, अरविंद नायक, भीम नायक, महेंद्र सिंह, दशरथ दसौंधी, शेखर कुमार, मोहन नायक, सुकर सिंह, परमेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।