कसमार | प्रखंडके मुरहुलसूदी एवं हिसीम पंचायत में गुरुवार को उपमुखिया का चुनाव कराया गया। इसमें मुरहुलसूदी में अखिलेश्वर मुंडा दो मतों के अंतर से नरेश महतो को पराजित कर उपमुखिया चुने गए। हिसीम में बालेश्वर बेदिया निर्विरोध उपमुखिया चुने गए। बीडीओ संतोष कुमार ने चुनाव कराया।