कई स्कूलों में पोशाक का वितरण किया
कसमार|प्रखंड केमध्य विद्यालय धधकिया और उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुकरकुदर में गुरुवार को स्कूली बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरकुदर में जिप सदस्य जगदीश महतो ने 135 बच्चों को पोशाक दिया। राजकीयकृत मध्य विद्यालय धधकिया में पोंडा के पंसस रोशनी देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि हारू रजवार ने 207 बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया।