युवा करें विकास : गोपाल
जरीडीह | समाजके विकास के लिए युवाओं को एकजुट होकर पहल करने की जरूरत है। यह कहना है बैंक आॅफ इंडिया कमलापुर के शाखा प्रबंधक गोपाल कुमार का। वह बहादुरपुर में नेहरू युवा केन्द्र और स्मृति किरण द्वारा आयोजित युवा मंडल विकास कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना आदि की व्याख्या की। उन्होंने युवाओं को रोजगार से पलायन करने एवं स्वरोजगार स्थापित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में जरीडीह और कसमार प्रखंड के 50 युवा मंडलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। गोपाल चन्द्र ओझा ने कहा नेहरू युवा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्र के 15-29 वर्ष के युवाओं को समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रमों से जोड़कर सामुदायिक विकास के क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कराता है।