परिसर में किशोरी दिवस मनाया
पेटरवार. अन्तरराष्ट्रीयकिशोरी दिवस के उपलक्ष्य में धारा स्वयं सेवी संस्था की ओर से कसमार प्रखंड अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरईकला परिसर में किशोरी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 50 किशोरियों की ग्रोथ मानीटरिंग की गई। धारा संस्था के क्षेत्रीय कार्यकर्ता संदीप कुमार महतो ने कहा कि बाल-विवाह करना कानूनन अपराध है। जिसमें माता-पिता, बाल विवाह करवाने वाले पंडित एवं बाराती भी दोषी बनते है। बाल-विवाह से माताओं का कुपोषण बढ़ता है। कुपोषित बच्चों का जन्म होता है। मृत्यु दर अधिक होती है। जिसको रोकने के लिए किशोरी लड़कियां आगे आएं। इस अवसर पर उपस्थित किशोरियों ने सामूहिक रुप से संकल्प लिया कि हमलोग बाल-विवाह नहीं करेंगे तथा आस-पास में भी बाल-विवाह होने नहीं देंगे।