कसमार| डीडीसी के निर्देश पर कसमार बीडीओ संतोष कुमार एवं संजीवनी समन्वयक अंजना सिंह ने प्रखंड के मंजूरा गांव में संजीवनी परियोजना एवं एनआरएलम के द्वारा संचालित विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समूहों के द्वारा पंजियों में पंचसूत्री का पालन संबंधी विषयों की जांच की।
उन्होंने कहा कि चक्रीय विधि द्वारा महिला समूहों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। इसके लिए समूहों को पंचसूत्री का पालन करना अनिवार्य है। पंचसूत्री के अंतर्गतके सदस्यों का यह निर्देश दिया कि पंच सूत्री के अंतर्गत समूहों की नियमित साप्ताहिक बैठक, ऋण का लेन-देन, ऋण वसूली, साप्ताहिक लेखा संधारण आदि जरूरी पंजियों को संधारण अनिवार्य है। मंजूरा में ममता, तुलसी, खुशी, प्रिया, प्रीति आदि शामिल थे।