सात पंचायतों के निशक्तों की बैठक
कसमार | प्रखंडके गर्री पंचायत सचिवालय में 7 पंचायतों के निशक्तों की बैठक धनेश्वर महली की अध्यक्षता हुई। बैठक में सरकार द्वारा विकलांगों को मिल रहे सुविधाओं पर विचार किया गया। यह निर्णय लिया कि विकलांग अपने हक अधिकार के लिए कमेटी बनाकर संघर्ष करेंगे। संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि सरकार विकलांगों निशक्तों को बीपीएल सूचि में नाम दर्ज करे, न्यूनतम दर पर बिजली उपलब्ध कराए, विकलांगों को शौचालय युक्त इंदिरा आवास दिया जाए, स्पेशल छात्रवृति मुहैया कराया जाए एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए।