- Hindi News
- दुर्गा पूजा बकरीद को ले शांति समिति की बैठक
दुर्गा पूजा बकरीद को ले शांति समिति की बैठक
करमाटांड़में दुर्गा पूजा, बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में हो इसके लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई है। करमाटांड़ थाना परिसर में दुर्गा पूजा बकरीद को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ प्रभाकर मिर्धा सीओ लीली एनोला लकड़ा भी उपस्थित हुई। करमाटांड़ के विभिन्न पूजा पंडालों के समिति सदस्य, दोनों संप्रदाय के लोग, जन प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग समेत गणमान्य लोग भी शामिल हुए। दुर्गा पूजा बकरीद साथ-साथ होने के कारण सीओ थाना प्रभारी प्रेम रंजन उरांव ने पूजा के दिन आयोजित मेले की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण आदेश समिति के अध्यक्षों को दिया। जिसमें पूजा पंडालों में पेयजल, अग्निशमन, महिला शौचालय, जिम्मेवार स्वयंसेवक समेत नियमों की भरपाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए। थाना प्रभारी ने उपस्थित समिति सदस्यों से कहा मेला की विधि-व्यवस्था पुलिस बल की जरूरतों को स्पष्ट करें। सक्रिय रहते हुए शांति भंग करने वालों पर नजर रखने की बात कही गई। मेला स्थल पर जुआ पर बंदिश रहेगा। मेला में वाहन का आवागमन अन्य सुविधाओं के लिए शिविर भी लगाने की व्यवस्था की जाएगी। उपस्थित लोगों ने सुझाव भी रखे। थाना प्रभारी प्रेमरंजन उरांव बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने समाधान करने की बात कही। सभी ने सद्भावना पूर्ण वातावरण में पूजा मनाने का निर्णय लिया। मेला के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष गुलाब साह, मितेश साह के अलावा सकुर अंसारी, श्यामसुन्दर मंडल, लश्कर टुडू, इम्तियाज अंसारी, गोपाल साह, शिव प्रसाद साह, धनेश्वर सिंह, गुल मोहम्मद अंसारी, बद्री रवानी, नारायण मंडल, नुनूलाल मंडल, आसीन अंसारी, जमाल अंसारी आदि मौजूद थे।
पंडाल की सजावट।
शांति समिति की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।