खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सूची से गरीबों का नाम गायब
करमाटांड़| प्रखंडक्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वास्तविक गरीबों का नाम गायब है। जिससे सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम में विभाग की लापरवाही कहें या अनियमितता प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि खाद्य सुरक्षा में गरीबों का नाम हटाकर सुखी संपन्न लोगों का नाम चढ़ाया गया है। गरीबों के हिस्से का राशन-किरासन अमीर लोग उठा रहे हैं। इस संदर्भ मे प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी से पूछे जाने पर कहा कि जिन परिवार के लोग सरकारी नौकरी में है।