पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पदाधिकारी विहीन प्रखंड संसाधन केन्द्र

पदाधिकारी विहीन प्रखंड संसाधन केन्द्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करमाटांड़ | प्रखंडमें शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो गई है। करमाटांड़ क्षेत्र मे संचालित नवीन प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं मध्य विद्यालय सहित लगभग 150 विद्यालय सचिव के मनमानी से चल रहा है। विद्यालय का यह हाल प्रखंड स्तर का पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण है।

पदाधिकारी विहीन प्रखंड संसाधन केंद्र करमाटांड़ में प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वयक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का पद रिक्त होने तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के दो पद में एक पदाधिकारी एवं लेखापाल के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड संसाधन केंद्र का कार्य ठप पड़ गया है। हड़ताल के कारण जिला से प्रखंड का संपर्क टूट गया है। साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो रही है।

खबरें और भी हैं...