पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमा भारती और योगी की आज सभा

उमा भारती और योगी की आज सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|भाजपा प्रत्याशीवीरेंद्र मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए दो कद्दावर नेता शनिवार को नारायणपुर करमाटांड़ में दो अलग अलग चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के सभा प्रमुख श्याम सुंदर मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ के समन्वयक अनूप पांडेय ने देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरीय नेता सुश्री उमा भारती का नारायणपुर डाकबंगला मैदान में एवं करमाटांड़ प्रखंड के डुमरिया पंचायत के कठबरारी गांव के हटिया मैदान में गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय नेता योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र सिंह यादव आएंगे। नेता हेलिकॉप्टर से आएंगे। पार्टी द्वारा नेताओं के आगमन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

योगी आदित्यनाथ

उमा भारती