- Hindi News
- चुनाव के दौरान बूथ पर संसाधन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
चुनाव के दौरान बूथ पर संसाधन उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
करमाटांड़|पिंडारी स्थितबीआरसी भवन में सोमवार को बीईईओ प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में गुरू गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अंचल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के उपस्थित सचिव को विधानसभा चुनाव के बारे में बताया कि चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर विद्यालय के बच्चों को मतदान के बारे में बताएं। इसके अलावे प्रत्येक बूथ पर पेयजल, बिजली, शौचालय के साथ साथ मतदान के दिन दूर से आने वाले तथा जिस बूथ पर 600 से ज्यादा मतदाता हो उन जगहों में सभी को बैठने की व्यवस्था सचिव करेंगे। अगर किसी भी विद्यालय में बिजली नहीं हो तो वह कनेक्शन के लिए तार का व्यवस्था विद्यालय मद से कर विभाग से बात करें। वर्तमान में सारठ विधानसभा के करमाटांड़ में 64 बूथ है। जिसमें 28 बूथ पर बिजली नहीं है। दर्जनों विद्यालय मे शौचालय नहीं रहने पर मतदान कर्मी को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार गिरी, बीपीओ सावित्री किस्कू, सीआरपी अकबर हुसैन, राजाराम मंडल, सरोज गुप्ता, प्रमोद चौधरी, भोला यादव, जयंती रानी मंडल, गायत्री देवी, अमर दास, नारायण मंडल, ओम प्रकाश दास समेत अन्य उपस्थित थे।