आज बंद रहेंगे जिले भर के गैरेज
>मोटर मैकेनिक संघ आज मनाएगा अपना स्थापना दिवस
भास्करन्यूज|जामताड़ा
वाहनचालकों के लिए मंगलवार का दिन परेशानी भरा हो सकता है। मोटर मैकेनिक एसोसिएशन के स्थापना दिवस को लेकर जिले भर के तमाम गैरेज बंद रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए मोटर मैकेनिक एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष सलीम अंसारी ने बताया कि पहले स्थापना दिवस को लेकर जिले के सभी मोटर मैकेनिक उत्साहित है। कार्यक्रम को बेहतर ढंग से मनाया जाएगा।
इसकी सफलता को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। एक हजार मोटरसाइकिल की रैली शहर में निकाली जाएगी और सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनहित विकास फाउंडेशन के सचिव महफूज आलम की अगुवाई में जनहित कार्यालय से कोर्ट मोड़ होते हुए सुभाष चौक से मेन बाजार का भ्रमण करते हुए रैली इंदिरा चौक पहुंचेगी। इंदिरा चौक से स्टेशन रोड होते हुए पुन: सुभाष चौक से करमाटांड़ रोड होते हुए साहना पुल के रास्ते ब्लॉक रोड होते हुए कोर्ट मोड़ से सुभाष चौक के रास्ते नगर भवन परिसर पहुंचेगी और सभा में तब्दील हो जाएगी। कार्यक्रम में अपने अधिकार और सम्मान को लेकर चर्चा की जाएगी।