पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरूकता को ले बांटा गया पर्चा

जागरूकता को ले बांटा गया पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करमाटांड़|प्रखंड क्षेत्रके पिंडारी, सुग्गापहाड़ी, बागबेर सहित अन्य आंगनवाड़ी केन्द्रों में मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। यह रैली पिंडारी के तीन टोला समेत कई गांव का भ्रमण कर लोगों को 20 दिसंबर को मतदान करने को लेकर प्रेरित किया। रैली में दीपाली दास, मखनी सोरेन, पूजा देवी आदि सेविका एवं शांता देवी सहायिका समेत दर्जनों बच्चें शामिल हुए। वहीं करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर पर्चा बांटा गया। जिसमें मतदान के फायदे एवं नुकसान के कई संकेत चिन्हित किया गया है। पर्चा वितरण के मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार गिरी, मनरेगा बीपीओ विद्युत मुर्मू ने भी लोगों को इसके बारे में तथा 20 दिसंबर को जरूर मतदान करने के लिए कहा।