मारपीट दुष्कर्म का मामला दर्ज
कुंडहितनिवासी शेख सनाउल ने ससुर मोइयुद्दीन एवं पांच अन्य के खिलाफ मारपीट चोरी का मामला दर्ज कराया है। मामला एसीजेएम जामताड़ा के न्यायालय में दायर किया गया है। न्यायालय द्वारा मामला जांच कर कार्रवाई के लिए कुंडहित थाना को भेज दिया गया है।
करमाटांड़में भी दुष्कर्म का मामला
करमाटांड़थाना क्षेत्र के सविता हांसदा ने मुन्ना हेम्ब्रम के खिलाफ जबरदस्ती करने का मामला जामताड़ा न्यायालय में दायर किया है। सुनवाई के बाद न्यायालय द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए करमाटांड़ थाना भेज दिया है।