तीसरे दिन खुला विद्यालय का ताला
करमाटांड़|उच्च विद्यालय बिराजपुर में तालाबंदी के तीसरे दिन क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी सह बीईईओ प्रदीप चौधरी ने सोमवार को विद्यालय पहुंचकर ग्रामीणों छात्रों के साथ वार्ता कर विद्यालय का ताला खुलवाया। विद्यालय की समस्या को लेकर ग्रामीण छात्रों के साथ बैठक कर समस्या की जानकारी उन्होंने लिया। विद्यालय बंद करने में कुछ शरारती तत्वों का हाथ होने की बात सामने आई। विद्यालय की मुख्य समस्या साइकिल वितरण का नहीं होना है। जिसे जल्द ही वितरण करने का आश्वासन दिया गया। साथ हीं विद्यालय के अधूरे किचन शेड को भी पूर्ण करने को कहा गया। विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होने की बात कही गई। ग्रामीणों को कहा अगर किसी तरह कि समस्या विद्यालय में है तो वह सीधे बीईईओ को अवगत कराएं। विद्यालय में ग्रामीणों को भी शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को कहा। विद्यालय के सचिव इन्द्र प्रसाद गुप्ता को विद्यालय के प्रति सप्ताह पठन पाठन की सूची जमा करने को कहा। छात्रों को किसी भी बाहरी तत्वों पर ध्यान नहीं देने को कहा।