धूमधाम से मनी विद्यासागर की जयंती
करमाटांड़ | बंगलातिथि के अनुसार सोमवार को पंडित ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मलिया बगान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार बंगाल समित के लोगों ने मिठाई बांटी उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मौके पर एनजी चक्रवर्ती, एसएन सिन्हा, सीएन चक्रवर्ती, टीके मित्रा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।