नकाबपोश डकैतों ने घरवालों को बंधक बना की ढाई लाख की लूट
थानाक्षेत्र में हाे रही आपराधिक घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा है। अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। डीएसपी और एसडीपीओ के योगदान देने के एक सप्ताह के अंदर डकैती की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।
करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सलैया गांव में गुरुवार देर रात महादेव मंडल के घर हथियार से लैस लगभग एक दर्जन नकाबपोशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने महादेव मंडल, प्रमोद मंडल मंटू मंडल को बांधकर ढ़ाई लाख से अधिक की सम्पति लूट लिया। जिसमें पांच सोने के चेन, चांदी के पायल, पचपन हजार नकद, बड़ा एलसीडी, मोबाइल फोन लूट कर ले गए। साथ हीं घर में रखे अलमारी, बक्सा, शोकेस को तोड़कर लगभग दो घंटे तक लूटपाट किया।
डकैतों ने सभी लोगों को कब्जे में लेने के बाद सारे कमरे में जाकर अलमीरा, शोकेस, बक्सा को तोड़कर जेवर ओर नगदी लूट लिए। करीब एक घंटे तक अपराधियों ने लूटपाट की। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जयदीप लकड़ा एवं एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, इंस्पेक्टर अािद पहुंचे।
घर में बिखरा सामान को दिखाता घर का मुखिया महादेव।
करीब एक दर्जन अपराधियों ने दो घंटे तक की लूटपाट, नगदी जेवरात ले गए