पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा अध्यक्ष ने सड़क का किया शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष ने सड़क का किया शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनेगी करमाटांड़ तीन नंबर बगान से शीतलपुर गांव तक की सड़क

> करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क पर तीन करोड़ की लागत

भास्करन्यूज|करमाटांड़

3करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बननेवाली सड़क का शिलान्यास रविवार को विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता द्वारा किया गया। यह सड़क करमाटांड़ तीन नंबर बगान से शीतलपुर गांव तक बनेगी। 5.7 किमी लंबी यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाया जाना है। इस सड़क के निर्माण से करमाटांड़ से सीताकांटा, फोफनाद, बागबेर तथा अलकचुंआ पंचायत के गांवों की दूरी कम होगी। इन गांव के लोगों को प्रखंड कार्यालय, रेलवे स्टेशन तथा करमाटांड़ बाजार आने में कम समय लगेगा। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सारठ विधानसभा के विकास के लिए लगातार उनके द्वारा कार्य किया जाता रहा है। क्षेत्र की 90 फीसदी समस्या का निदान उनके द्वारा किया गया है। शेष बचे समस्याओं के निदान के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रांची रिम्स में इलाज भी कराने का कार्य किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जामताड़ा ग्रिड स्टेशन में 20 एमबीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। करमाटांड़ में बिजली की समस्या सहित अन्य समस्या का निदान करने का कार्य किया गया है। मौके पर एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा, पुलिस इंसपेक्टर अमरनाथ ठाकुर, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, थाना प्रभारी प्रेमरंजन उरांव, आरईओ के कार्यपालक अभियंता नवलेश कुमार, कनीय अभियंता अशोक कुमार, झामुमो नेता जमरूद्दीन अंसारी, सकुर अंसारी, सुभाष साव, शिवनारायण मंडल, मुखिया एलिजाबैथ सोरेन, अशोक गुप्ता आिद उपस्थित थे।

शिलान्यास करते विधानसभा अध्यक्ष।