करमाटांड़ पहुंची कटिहार की पुलिस
करमाटांड़. करमाटांड़थाना अंतर्गत विराजपुर गांव के दो युवक ने कटिहार के एक कव्वाल के घर नौकर रह मौके पाकर लाखों का चंपत लगाया। उन्हें खोजने कटिहार पुलिस करमाटांड़ पहुंची थी। विराजपुर निवासी मुस्ताक अंसारी रहमत अली पर उक्त आरोप है। बताते चलें कि बिहार राज्य स्थित कटिहार जिला के चौधरी मोहल्ला वार्ड संख्या 26 के निवासी शेरगुल खान की ओर से कटिहार थाना में 09 मार्च 2014 को कांड संख्या 561 /14 दायर कराया गया था। दोनों नामजद अभियुक्तों ने मालिक के घर से 6 लाख नगद 3 लाख 60 हजार रुपए का जेवरात लेकर भाग गया था। बीती रात कटिहार स्थानीय थाना की पुलिस उसके घर समेत कई स्थानों पर छापामारी की। लेकिन दोनों आरोपी अभियुक्त भागने में सफल रहे।