साइकिल के लिए छात्रों का हंगामा
{ बीडीओ सीओ के अश्वासन पर मामले हुआ शांत
भास्करन्यूज. करमाटांड़
यूएमएस विराजपुर उर्दू के छात्रों ने शनिवार को बवाल काटा। छात्रों के इस आंदोलन में अभिभावक भी शामिल थे। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों ने अभिभावक संग मिलकर विद्यालय में ताला बंद कर दिया और शिक्षकों को घंटों बंधक बनाए रखा। विद्यालय के छात्र सचिव इंद्रदेव गुप्ता द्वारा बरते जा रहे अनियमितता से खिन्न थे। छात्र अभिभावक का कहना था कि वर्ष 2008 के बाद के छह वर्ष में किसी भी छात्र को साइकिल नहीं मिला है। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि विद्यालय द्वारा सूची उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिस कारण बच्चों को साइकिल नहीं दिया गया है। साइकिल नहीं मिलने से खिन्न छात्रों ने शिक्षकों को बंधक बनाया।
बीडीओ का वाहन घेरा
आक्रोशितछात्र छात्राओं ने बीडीओ का वाहन को भी घेर लिया। आंदोलन कर रहे छात्र छात्रा सचिव इंद्रदेव गुप्ता को हटाने और विद्यालय की समस्या का निदान एक माह में करने की मांग की। बीडीओ द्वारा आश्वासन देने के बाद छात्रों का आंदोलन समाप्त हुआ। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि छोटेलाल कोल, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि शमसुद्दीन अंसारी अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
सचिव पर राशि गबन का आरोप
शिक्षकोंके बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद बीडीओ प्रभाकर मिर्धा तथा सीओ लीली एनोला लकड़ा मौके पर पहुंचे और जांच किया। जांच के दौरान पाया गया कि सचिव द्वारा टीएलएम राशि का गबन, विद्यालय विकास फंड का गबन किया गया है। छात्रों ने बताया कि सचिव नियमित रूप से विद्यालय भी नहीं आते हैं। वर्ष 2007 से अबतक विद्यालय भवन अपूर्ण है। बच्चों और अभिभावकों ने एमडीएम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। विद्यालय के शौचालय की स्थिति काफी दयनीय है जिस कारण छात्राओं को परेशानी होती है। आंदोलन में विद्यालय 703 छात्र-छात्रा थे।
यूएमएस विराजपुर उर्दू मेंे काटा बवाल, शिक्षकों को बनाया बंधक
स्कूल में उमड़े छात्र-छात्रा।
हंगामा करते अभिभावक।