पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब कभी भी जमा कर सकते हैं बिजली बिल

अब कभी भी जमा कर सकते हैं बिजली बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीविभाग ने बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को रही परेशानी को देखते हुए एटीपी मशीन लगाया है। एटीपी यानी एनी टाईम पेमेंट नाम की इस मशीन में कभी भी बिल जमा किया जा सकता है। यह मशीन पूरी तरह एटीएम की तरह है। फर्क सिर्फ इतना है कि एटीएम से रुपए निकलते हैं, जबकि एटीपी में रुपए जमा किए जाते हैं।

मशीन की खासियत यह है कि इसमें कभी भी बिजली का बिल जमा किया जा सकता है। साथ ही साथ चेक ड्राफ्ट से भी बिजली बिल का भुगतान किया जा सकता है। दूसरी बात यह है कि यह मशीन सिर्फ नोट ही स्वीकार करेगी। कोई अगर, रेजगारी देना चाहे तो उसे अस्वीकार कर देगी। सबसे खास बात यह है कि नकली नोट मशीन स्वीकार नहीं करेगी।

विद्युत कार्यपालक अभियंता एसएन चौधरी ने बताया कि झारखंड विद्युत बोर्ड ने लोगों को विल भुगतान के लिए लाइन में खड़े होने की परेशानी से निजात दिलाने के लिए एटीपी मशीन का इजाद किया है। उन्होंने बताया कि खूंटी में अभी एक मशीन सहायक अभियंता के कार्यालय में लगाई गई है, जल्द ही इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि एटीपी मशीन जिले के तोरपा, मुरहू कर्रा में भी लगाई जाएगी।

खूंटी में सहायक अभियंता के कार्यालय में लगी एटीपी मशीन।