पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्रा में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या

कर्रा में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार कर हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटीके तोरपा और कर्रा प्रखंड में दो लोगों की हत्या कर दी गई। कर्रा में भाजपा कार्यकर्ता शंकर सिंह (40) की गोली मार कर और तोरपा में मुरहू के युवक सुशारण होरो (20) की गला काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सुशारण की बिना सिर वाली लाश बरामद की। जानकारी के अनुसार कर्रा में मंगलवार की शाम सुनगी गांव के शंकर सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शंकर अपने मौसेरे भाई परमानंद सिंह के साथ बाइक से पोढ़ाटोली बाजार गया था। शाम पांच बजे वह गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाइक से आए तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर शंकर सिंह पर गोली चला दी। साथ रहे परमानंद सिंह को गिरने से मामूली चोट लगी है। दूसरी ओर तोरपा थाना क्षेत्र के गितीलबेड़ा में मुरहू के सुशारण होरो की हत्या कर अपराधियों ने दफना दिया था। मंगलवार को पुलिस ने कब्र खोद कर उसका सिर विहीन शव बरामद किया। तोरपा एसडीपीओ विजय महतो ने बताया कि सुशारण होरो तीन फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने तोरपा के गितीलबेड़ा गांव आया था। बताया गया कि सुशारण को कुछ लोगों ने अपहरण कर अपने साथ ले गए और हत्या कर उसके शव को दफना दिया। इस संबंध में तोरपा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

खबरें और भी हैं...