पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से संबंधों और लोकसभा चुनाव के दौरान

उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से संबंधों और लोकसभा चुनाव के दौरान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से संबंधों और लोकसभा चुनाव के दौरान मारपीट के मामले में सीआईडी ने बुधवार को पूर्व मंत्री विधायक एनाेस एक्का से पूछताछ की। सीआईडी की टीम सिमडेगा जेल पहुंची। वहां एनोस से दिन भर पूछताछ की। टीम ने खूंटी थाना और कर्रा थाना क्षेत्र में घटी घटना में उनकी संलिप्तता की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान खूंटी से प्रत्याशी सामाजिक कार्यकर्ता दयामनी बरला और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में खूंटी थाने में एनोस के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। वहीं कर्रा में दयामनी बरला के साथ एनोस के समर्थकों ने झड़प की थी। इस घटना में पीएलएफआई उग्रवादियों के शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी गई थी।