- Hindi News
- सेल चालू नही होने पर किया विरोध प्रर्दशन
सेल चालू नही होने पर किया विरोध प्रर्दशन
ग्रामीणविकास समिति के लोगों ने कथारा वाशरी के समीप वेश वर्क शाप के स्टाक से रिजेक्ट सेल चालू नहीं होने से आक्रोशित होकर स्टाक के समीप विरोध प्रर्दशन किया। जिसका नेतृत्व झामुमो नेता सह समिति के अध्यक्ष नागेश्वर करमाली ने किया। उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन ग्रामीणों के साथ छलावा करने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीण विकास समिति काफी दिन से आंदोलन कर इस सेल को चालू करने की कवायद की है लेकिन कुछ लोग के बहकावे में आकर प्रबंधन सेल को चालू करने में आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग किसी भी कीमत पर सेल को चालू करवाकर रहेंगे। इसके लिए समिति लिखित सूचना प्रबंधन, प्रशासन को देकर अवगत कराया जाएगा। फिर भी नहीं चालू किया गया तो समिति कथारा वाशरी मुख्य सड़क पर धरना प्रर्दशन कथारा वाशरी के सारे सेल को ठप करेगी। यहां भारी संख्या में उपस्थित महिला पुरुषों ने समितियों की के निति पर चलने की बाते कहीं। मौके पर जिला परिषद सदस्य दिलीप मुर्मू, चांपी पंचायत मुखिया शुशीला देवी, भीखन महतो, श्रीराम हेंब्रम, कांति सिंह आदि मौजूद थे।