पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...तो ग्रामीण करेंगे चक्का जाम

...तो ग्रामीण करेंगे चक्का जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपीपीकथारा के समीप से कोयले के उठाव को लेकर करीब तीन दर्जन ग्रामीणों का जुटान रिजेक्ट सेल के पास हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि विगत दो वर्षों से इसके लिए संघर्षरत थे। प्रबंधन ने ग्रामीणों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने के बाद कोयला उठाव पर सहमति व्यक्त की। इसके बावजूद पूर्व कोयला सेल के संचालन दल के सदस्य रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोकलेन ट्रकों में रिजेक्ट कोयला उठाव करने के लिए खड़ा है। लेकिन साजिश रचाकर सेल आॅर्डर का अनुपालन नहीं होने देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा कोयले के खरीदार को दबाव बनाना चाहिए कि वे अपने कोयले का उठाव करें अन्यथा प्रावधान के अनुरूप कड़े कदम उठाए जाएंगे। महिला नेत्री कांति सिंह का कहना है कि स्थानीय, विस्थापित और बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेल खुलवाया जा रहा था। लेकिन कुछ लोग इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। श्रीमती देवी ने कहा कि इस बार किसी प्रकार का छल किया गया तो पूरी तरह सेल का संचालन ठप कर दिया जाएगा। यहां मुखिया श्रीराम हेंब्रम, उपमुखिया लाल यादव, आशा देवी, रोजी लुईस, नागेश्वर करमाली, गोपिन मुर्मू, नंद किशोर महतो, मनोज ठाकूर, संजय यादव, शमशेर आलम, गोविंद यादव, वकिल महतो, काशी प्रजापति, राजेश महतो आदि मौजूद थे।