पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनकल्याण के लिए दरी ड्रम सौंपे गए

जनकल्याण के लिए दरी ड्रम सौंपे गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयकोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्र के सचिव और डायमंड क्लब के संरक्षक अजय कुमार सिंह ने केंदुआ टोला की महिला समूह के बीच जनकल्याण के लिए 2 दरी और दो ड्रम सेट प्रदान किया। यहां क्लब के अध्यक्ष पंसस विश्वनाथ राज भी उपस्थित थे। सिंह ने कहा कि क्लब से जुड़े लोग खेल के विकास के साथ-साथ सामजिक गतिविधियों में भी समुचित भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सामजिक कार्यों में अच्छी चीजों के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य निरंतर होना चाहिए। केंदुआ टोला में धार्मिक आयोजनों सहित अन्य सामजिक कार्य किए जाते हैं। इसके लिए दरी और ड्रम सेट देकर क्लब ने सहयोग किया है। पंसस विश्वनाथ राज ने कहा कि डायमंड क्लब अपने स्थापना के 20 वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। क्लब का खेल सहित अन्य सामजिक कार्यों में भागीदारी रही है। मौके पर अरुण कुमार सिंह, मो आजाद, मनोज कुमार सिंह, ललीता देवी, बिलीया देवी, प्रमीला देवी आदि मौजूद थे।

महिलाओं को दर्री सौंपते अजय सिंह अन्य।