पानी छिड़काव के लिए सड़क जाम
कथारा| जारंगडीहमुख्य सड़क पर उड़ रही छाई से आक्रोशित युवकों ने जारंगडीह मुख्य सड़क पर ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी। सभी आक्रोशित युवक जल छिड़काव की मांग कर रहे थे। लगभग दो घंटे बाद जारंगडीह सीसीएल के स्थानीय प्रबंधन बीकेबी कंपनी द्वारा जाम स्थल पर पहुंचकर त्रिपक्षीय वार्ता की गई। जिसमें रेलवे साइडिंग और जारंगडीह मेन रोड पर 2 बार जल छिड़ाकव करने पर सहमति बनी। वार्ता में जारंगडीह पीओ केके पंडा, खासमहल पीओ एसके सिंह, बीकेबी कंपनी की ओर से जावेद खान अभिजीत श्रीवास्तव के अलावा जारंगडीह के स्थानीय युवक संदीप यादव, सुमीत यादव, टिंकू पंडित सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।