समिति ने कथारा प्रबंधन से की वार्ता
जारंगडीहविस्थापित अधिकार संघर्ष समिति एवं सीसीएल कथारा प्रबंधक के साथ पूर्व में दिए गए मांग पत्र को लेकर वार्ता हुई। इसकी अध्यक्षता एसओपी अमर कुमार प्रशन्ना ने की। यहां विस्थापित बेरोजगारों के लिए रोजगार, जमीन का नियोजन सहित गांव के ज्वलंत मुद्दो पर कांग्रेस नेता सह विस्थापित मो तनवीर आलम इस्लाम अंसारी ने प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया। यहां जारंगडीह पीओ केके पंडा ने कहा कि जारंगडीह परियोजना में चल रहे आउटसोर्सिंग कंपनी में विस्थपितों को कार्य दिया जाएगा। पीओ ने कहा कि जारंगडीह परियोजना के अंदर जितनी जमीन है वह सीसीएल कंपनी का है उसमें किसी तरह से कोई अवैध कब्जा नहीं कर सकता है। वार्ता में विस्थापितों कि ओर से नौशाद अंसारी, कौशर अली, शाह, मोहम्मद अंसारी, मो इम्तियाज अंसारी, वकील अंसारी, मो इफ्तेखार अंसारी, अजिबुल्ला अंसारी, सहदेव हांसदा, ताहिर अंसारी, हीरालाल मुर्मू, नासीर अंसारी, नयामत मिंया, लाल मोहम्मद अंसारी, मो मुख्तार अंसारी वहीं अधिकारी के ओर से केपी चंद्रा, अनमोल कुमार आदि उपस्थित थे।
प्रबंधन से वार्ता करते समिति के मेम्बरान।