चार्टर डिमांड पर हो रही वार्ता : झा
कथारा | जारंगडीहस्थित एटक के कार्यालय में यूनाईटेड कोल वर्कस यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्षता संचालन चंद्रशेखर झा ने किया। यहां कोयला उद्योग में प्रस्तावित 18 से 20 सितंबर के तीन दिवसीय आंदोलन वर्क टू रुल के संदर्भ में समीक्षा की गई। संगठन के महामंत्री जेबीसीसीआई सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन और श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों के बीच दिल्ली में आहूत वार्ता काफी अच्छे वातावरण में सार्थक रूप से हुई है। मजदूरों से संबंधित मामले को लेकर जो चार्टर आॅफ डिमांड तैयार किए गए हैं। उसमें कुछ मांगे केन्द्र सरकार से कुछ कोल इंडिया से संबंधित हैं। भारत सरकार के कोयला मंत्री के साथ 25 तारीख को वार्ता होने की संभावना है। वर्तमान में हुए बैठक में कई मुद्दों पर सकारात्मक सहमति बनी है। यहां सुजीत घोष, जवाहर यादव और सुरेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मौके पर रामेश्वर साव, मथुरा सिंह यादव, भीम महतो, सुरेश प्रसाद शर्मा, नवीन कुमार विश्वकर्मा, देवाशीष रजवार, रामदास केवट, मो अफाक, गुलाब महतो आदि लोग उपस्थित थे।