मालगाड़ी हुई बेपटरी
कथारा | सीसीएलकथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह रेलवे साइडिंग के प्लेटफार्म संख्या 2 से कोयला लोड मालगाड़ी कांटा होने के दौरान बेपटरी हो गई। इस दौरान मालगाड़ी के एक बक्से के दो पहिये टूटकर रेलवे लाइन से अलग हो गए थे। घटना की सूचना पाकर गोमो से दुर्घटना राहत दल जारंगडीह पहुंचा। देर शाम तक मालगाड़ी को पटरी पर लाने की कवायद चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक केके मिश्र ने जारंगडीह साइडिंग पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली।