कार्य के दौरान मजदूर घायल
कथारा| जारंगडीहपरियोजना 5 नंबर भूमिगत खदान में शिवलाल टुडू नामक मजदूर कार्य के दौरान घायल हो गए। उनके पैर में टाली गाड़ी चढ़ गई थी। उन्हें जारंगडीह अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सीसीएल गांधीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उक्त घटना पर यूनियन नेता नंद किशोर, बाल गोविंद मंडल आदि ने प्रबंधन की लापरवाही बताया।