फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन
कथारा-तेनुघाट| पेटरवारप्रखंड की चांपी पंचायत अंबाटोला में आयोजित नागेश्वर करमाली तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन हुआ। मुख्य अतिथि कथारा महाप्रबंधक केके मिश्रा ने कहा कि खेल के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। खेलकूद से शरीर मन स्वास्थ्य रहता है। फाइनल मैच में ट्रायब्रेकर के सहारे निर्मल क्लब ललपनिया ने रजरप्पा भुचूगंडीह को 2-0 से पराजित किया। विजेता उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि ने क्रमशः 10 हजार 7 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।