पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने दो टन लोहा पकड़ा

पुलिस ने दो टन लोहा पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने दो टन लोहा पकड़ा

कथारा| जारंगडीह‐खेतको मार्ग के मदरसा के समीप लगभग दो टन लोहा बरामद किया गया। रेलवे लाइन पर बिछाए जाने वाले स्विच के रूप में उक्त लोहा की बाजार में भारी कीमत मिलती है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि बड़ी संख्या में सीसीएल और सीआईएसएफ के जवानों की नियुक्ति सुरक्षा के लिए की गई है। वहीं क्षेत्र में गृह रक्षा वाहिनी के साथ निजी सुरक्षा कर्मियों की भी बड़ी संख्या में नियुक्ति है। इसके बावजूद यहां लोहे के सामान की चोरी हो रही है। यहां बगल में बीएंडके स्टोर की सुरक्षा में सीआईएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद चोरों के मन में किसी प्रकार का भय नही है। समय-समय पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की भी दबिश होती है। लेकिन इन दिनों उनकी तत्परता देखने को नहीं मिल रही है। थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि किसी प्रकार के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए पूरी तरह अवैध कारोबारियों पर लगाम लगाई जा रहा है। इस दौरान कनीय अवर निरीक्षक बी समद और सशस्त्र बल के जवान उपस्थित थे।