कोलियरी कमेटी की बैठक
कथारा| भारतीयमजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल सीकेएस कथारा कोलियरी कमेटी की बैठक कथारा चार नंबर स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता राजीव पांडेय संचालन केंद्रीय सदस्य दिलीप कुमार ने किया। यहां केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य दिलीप कुमार ने कहा कि इन दिनों मजदूरों के समस्या काफी गहराती जा रही है। प्रबंधन कान में तेल डालकर सिर्फ मुनाफा कमाने में लगी है। इसे बर्दाश्त नहीं की जाएगी।