हड़ताल को ले यूसीडब्ल्यू की बैठक
कथारा | यूनाईटेडकोल वर्कर्स यूनियन कथारा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गोविंदपुर परियोजना में किया गया। इसमें यूसीडब्ल्यू के राष्ट्रीय महामंत्री लखनलाल महतो ने कहा कि दसवां वेतन समझौता इस बार ऐतिहासिक होगा। इसके लिए आगामी 19 फरवरी को सीसीएल मुख्यालय में 30 सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा। अगर सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो 29 मार्च को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल होगी।