जारंगडीह पीओ यूनियन की वार्ता
कथारा | एटकसे संबद्ध यूसीडब्ल्यू जारंगडीह शाखा द्वारा दिए गए 32 सूत्री मांग पर जारंगडीह अतिथिगृह में यूनियन प्रबंधक के बीच वार्ता हुई। यहां यूनियन नेताओं ने मजदूरों की आवास मरम्मत, कार्य स्थल पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, संवेदनशील पद पर जमे कर्मचारियों अधिकारियों का तबादला, हाउसिंग कमेटी द्वारा आवास आवंटन आदि मांगें रखी। परियोजना पदाधिकारी केके पंडा ने मांगों को सुनने के बाद सकारात्मक पहल की बात कही।