पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी

बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अाॅफिसर्सक्लब कथारा में सामाजिक दायित्व निगमन सेवा के तहत किडनी जांच और मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गांधीनगर अस्पताल के डाॅ पीके गुप्ता और कथारा के महाप्रबंधक एके सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यहां सीसीएल के कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों के अलावा गरीब ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गई। इस कार्यक्रम के आयोजक मंडली के डाॅ जितेन्द्र कुमार ने कहा कि बीमारी का इलाज तो जरूरी है ही लेकिन इससे ज्यादा उपयोगी इसकी रोकथाम के उपाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की वजह से ज्यादातर लोगों में श्वास की बीमारी और एलर्जी की समस्या है। इसके वावजूद लोग मास्क का इस्तेमाल कम करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में जागृति लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं। जिससे स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता के भाव पनपेेंगे। यहां पीओ एस बंधोपाध्याय, एएन चरण क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य अजय कुमार सिंह, रामेश्वर साव, जितेंद्र त्रिपाठी, रामेश्वर मंडल, बैरिस्टर सिंह, दशरथ महतो, बापी सरकार, उपमुखिया राजेश पांडेय, अभिषेक यादव, चंद्रहास मिश्रा, प्रमोद कुमार, रघुनाथ प्रजापति आदि मौजूद थे।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने गांधीनगर अस्पताल, नई सराय अस्पताल और कथारा के चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इसमें डाॅ केके दास, डाॅ कदांबनी, डाॅ पृथ्वीरानी तिग्गा, डाॅ रंजीत कुमार, कथारा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बलदेव दास, डाॅ बी चक्रवति, डाॅ विपिन कुमार, डाॅ एस पाॅल, डाॅ निशा टोप्पो के अलावा संजय कुमार सिंह, रामाशीष सिंह, सुनील जयसवाल, सुरेंद्र शाह के साथ फर्मासिस्ट कंपनी एम क्योर और माईक्रो की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मरीजों की जांच करते डॉक्टर।