रैयत और सीसीएल प्रबंधन के बीच वार्ता
जारंगडीह| कोलफिल्ड रैयत विस्थापित मोर्चा एवं सीसीएल कथारा प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। जिसमे मोर्चा के लोगो ने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि सीसीएल कंपनी रैयतों की जमीन को जबरन हड़प कर करोड़ों का मुनाफा कमा रही है और रैयत दर-बदर भटकने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कथारा स्थित कैप्टिव पावर पंलाट से निकली छाई को जारंगडीह के रैयत की जमीनों मे छाई गिराकर जमीन को बरबाद किया जा रहा है जिसे कभी भी बर्दास्त नही किया जायेगा। वही प्रबंधक के ओर से उपस्थित अधिकारियो ने कहा कि उक्त मांग परियोजना स्तर क्षेत्रीय स्तर के नहीं हैं, यह समस्या मुख्यालय स्तर के हैं। अधिकारियो ने इस समस्या को लेकर मुख्यालय से वार्ता कराने की बाते कही वही प्रबंधन ने कहा कि यदि आप विस्थापित है तो रैयतों की ओर से दिए गए मांग पत्र पर सकरात्मक वार्ता करते हुए प्रबंधक ने कहा कि जारंगडीह के तमाम रैयत अपने-अपने अलग-अलग आवेदन कागजात के साथ प्रबंधन को मुहैया कराए जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वार्ता में प्रबंधन की ओर से एसोपीएंडपी लक्ष्मीकांत पात्रा, एसओपी अमर कुमा प्रश्ना, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी मेजर मनीष गुप्ता, गुरुप्रसाद मंडल, निवारण केवट आदि लोग मौजूद थे।