पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनाया विरोध दिवस

मनाया विरोध दिवस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जारंगडीह| भारतसरकार द्वारा कोयला उद्योग में हुए विनिवेश के खिलाफ एनसीओईए संबद्ध सीटू कथारा क्षेत्रीय कमेटी द्वारा कथारा क्षेत्र के जारंगडीह भूमिगत खदान, खुली खदान, यूनिटों में मजदूरों के साथ विरोध प्रर्दशन करते हुए सभी यूनिटो में सभा की। इसकी अध्यक्षता संचालन जारंगडीह शाखा सचिव सचिन कुमार ने की। यहां झारखंड राज्य कमेटी के उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोयला उद्योग का 10 प्रतिशत विनिवेश की घोषणा की है जो मजदूर एंव जनतंत्र विरोधी है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यहां वरीय नेता श्याम बिहारी सिंह दिनकर, कमलेश कुमार गुप्ता, गौतम दुसाध, दीनबंधु प्रसाद, नरेश राम, मिनाजुल आबेदीन, मकसुद आलम, मनोज पासवान, सुरेश प्रसाद यादव, समीर कुमार सेन, मेहत्रु आदि लोग उपस्थित थे।