कतरासवासियों को जल्द मिलेगा पानी
सोनारडीह | विधायकढुल्लू महतो उपायुक्त प्रशांत कुमार ने सोमवार को तेतुलिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा धर्माबांध एक दो नंबर चानक का दौरा किया। मौके पर उपायुक्त ने माडा अधिकारियों को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी अतिरिक्त मद की आवश्यकता होगी। उसे विधायक ढुल्लू महतो के फंड से उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि एक माह के अंदर यह ट्रीटमेंट प्लांट को चालू किया जाएगा। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान धर्माबांध जलापूर्ति योजना के लिए पानी आपूर्ति करने वाली एक नंबर तथा दो नंबर चानक के पानी स्टॉक की जानकारी महाप्रबंधक आरके सिंह से ली। विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि यहां से पानी की आपूर्ति होने से कतरास में जल संकट का समाधान हो जाएगा। माडा के अधिकारियों ने जलापूर्ति के लिए आवश्यक सामान उपलब्ध कराने की बात कहीं। अधिकारियों ने कहा कि तेतुलिया ट्रीटमेंट प्लांट एक चालू कर दिया जाएगा। साथ ही कतरास क्षेत्र के लिए समुचित मात्रा में पानी की व्यवस्था करने की बात भी कही। माडा के अधिकारी ने कहा कि पहले भी यहां से कतरास के लिए जलापूर्ति होती थी।