अांदोलन को ले भाजपा की बैठक
कतरास|भाजपा कीबैठक सोमवार को लकड़का लालधौड़ा में रामबालक भुइयां की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश कार्यक्रम समन्वयक सुदाम गिरि मौजूद थे। बैठक के दौरान यहां सैकड़ों वर्ष से रह रहे लोगों को हटाने के निर्णया का विरोध किया गया। साथ ही इसके विरोध में भाजपा द्वारा 14 फरवरी को प्रस्तावित हिल टॉप राइज कम्पनी का चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुदाम गिरि ने कहा कि किसी कीमत पर लालधौड़ा के लोगों को उजड़ने नहीं देंगे।