पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदूषण की समस्या को ले जीएम से वार्ता

प्रदूषण की समस्या को ले जीएम से वार्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिजुआ|बालिका उच्चविद्यालय मुदीडीह के छात्राओं की प्रदूषण की समस्या को लेकर सोमवार को विद्यालय प्रबंधन के साथ कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक से वार्ता हुई। जीएम एके दत्ता ने विद्यालय प्रबंधन को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्य मार्ग में कोयला परिवहन तिरपाल लगाकर किया जाएगा। सड़क पर गिरे कोयले से जमे धूलकण की सफाई की जाएगी। सफाई के लिए नियमित रूप से 5 कामगार तैनात रहेंगे। तीनों पाली में जल छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा सड़क किनारे प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। बताते हैं कि प्रदूषण की समस्या को ले छात्राओं ने मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था।



इसी अालोक में जीएम से वार्ता हुई। वार्ता में जीएम दत्ता के अलावा डिप्टी सीपीएम टीके पाल एवं विद्यालय प्रबंधन की आेर से सुरेंद्र सिंह, शकील अहमद, रामेश्वर राम, उदय गुप्ता, मो असलम आदि मौजूद थे।