पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम पर भारी पड़ा बाघमारा क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह

मौसम पर भारी पड़ा बाघमारा क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघमारामें मौसम पर भारी पड़ा मतदाताओं का उत्साह। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अधिकतर बूथों में पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई थी। मतदाताओं ने भी भय या प्रलोभन में आए बिना स्वेच्छा से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्षेत्र में 64.21 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। चुनाव के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब रहने के कारण मतदान का कार्य थोड़ा विलंब से शुरू जरूर हुआ। बीडीओ गिरिजानंद किस्कू सहित पूरा प्रशासनिक अमला शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सक्रिय रहा। बाघमारा में शांतिपूर्ण चुनाव के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

सुबहसे ही कतार में खड़े थे मतदाता | चुनावको लेकर महिला-पुरुष मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। कड़ाके की ठंड रहने के बाद भी भारी संख्या में मतदाता घर से बाहर निकले। क्षेत्र के अधिकांश मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतरा लग गई थी। साथ बजते ही मतदान का कार्य शुरू हो गया।

चुनावके दौरान हुई हिंसक झड़प |कतरास बाजारबूथ संख्या 170 भागीरथ ब्रह्मचारी प्राथमिक विद्यालय में भाजपा जदयू समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के दो लोग चोटिल हो गए। बाद में थानदेार सतीश कुमार सिन्हा पहुंचे और मामले को शांत कराया।

वोटरों का फूल से स्वागत गुलाब देकर किया सम्मानित

बाघमाराविधानसभा क्षेत्र के मॉडल बूथों पर वोटरों के लिए ग्रीन काॅरपेट गुलाब के फूल की व्यवस्था की गई थी। इनमें से कई बूथों पर चाय पानी की भी व्यवस्था थी। इन बूथों पर मतदान करने आए मतदाता काफी खुश दिखे। कतरास के डीएवी +2 उच्च विद्यालय को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां ग्रीन कॉरपेट बिछाया गया था। यहां पर मतदान कर आने वाले लोगों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। जबकि मतदान के लिए जाने वाले लोगों का स्वागत फूल बरसा कर किया गया।

भाजपा कार्यकर्ता की हुई पिटाई

एकड़ाके एक बूथ में तैनात अर्द्धसैनिक बल ने उत्पात मचा रहे एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि उक्त कार्यकर्ता लाइन तोड़कर पहले मतदान करने की जिद कर रहा था। इस पर जवान आक्रोशित हो गया और उसकी पिटाई कर दी।

बरोरा में सबसे अधिक धर्माबांध में सबसे कम हुआ मतदान